जिस देश का अनाज का भंडारण खाने से ३ गुना ज्यादा भरा पड़ा है‚ वहां कोई मां भूखों क्यों मर जा रही हैॽ ये सवाल हम कब और किससे पूछेंगेॽ निश्चित रूप से देश में अन्न के बफर स्टॉक रहने के बावजूद इस देश की कोई मां‚ कोई मजदूर‚ कोई भी गरीब ‘भूख' से मर रहा है! आखिर क्योंॽ इससे ज्यादा दुुख की बात और क्या हो सकती है! इसमें सीधे दोषी सत्ता पर कुंडली मार कर बैठे अशिष्ट‚ लापरवाह‚ अमानवीय‚ क्रूर सत्ता के कर्णधार हैं‚ जो ‘सबकुछ' रहते हुए भी इस देश की जनता को ‘भूखों मारने का दुष्कर्म' कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें