देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले‚ आधुनिक भारत के शिल्पकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है‚ आज हम इस महान हस्ती के बारे में कुछ जानने का प्रयास करते हैं। नेहरू एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ–साथ आकर्षक व्यक्तित्व के धनी‚ ओजस्वी वक्ता‚ उत्कृष्ट लेखक‚ इतिहासकार‚ आधुनिक भारत का सपना देखने वाले महान स्वप्नoष्टा थे। सबसे महवपूर्ण बात यह है कि देश में आधुनिक भारत के शिल्पकार के खिताब से नवाजे जाने का श्रेय अगर किसी एक व्यक्ति को जाता है तो वो निःसंदेह पंडित जवाहरलाल नेहरू को ही जाता है। नेहरू ने अपने जीवनकाल में जो काम किए थे‚ आज उसी की नींव पर बुलंद व सशक्त भारत की नई तस्वीर रची जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें