प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है‚ लेकिन कुछेक बाधाएं हैं। सबसे बड़ी बाधा है जाति–आधारित मुफ्त की सेवाएं सरकारों द्वारा देना‚ सब्सिडी देना। मोदी सरकार कुछ ऐसे फैसले ले कि देश के हर वर्ग के लोग इस काबिल हो जाएं कि सरकार को किसी को भी मुफ्त की कोई सुविधा देनी न पडे़Ã और इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ने से भी बच जाए। इसके साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यहां नई तकनीक की जरूरत को पूरा करना होगा‚ हमारा देश तकनीक के क्षेत्र में अभी तक चीन से पीछे है‚ इसलिए यहां नई तकनीक को बढ़ावा देने की बहुत ज्यादा जरूरत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें