सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बची हुुई परीक्षाएं 1 जुलाई से लेने की बात कही है। उसका कहना है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दैहिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मगर यह भी सत्य है कि पूरे देश में संक्रमण और मौत के आंकडे़ विकराल रूप लेते जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जुलाई में लाख को पार कर जाएगी, जबकि मुंबई पहले ही संक्रमण के मामले में वुहान को पीछे छोड़ चुका है। ऐसे में, जब तमाम छात्र, अध्यापक और अभिभावक परीक्षा के लिए घर से बाहर निकलेंगे, तो कोरोना से संक्रमित होने की आशंका बहुत हद तक बढ़ जाएगी। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए सीबीएसई अपने फैसले पर फिर से विचार करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें