दिल्ली सरकार ने कहा कि यहां के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के उन्हीं मरीजों का इलाज होगा‚ जो दिल्ली से हैं। दिल्ली सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया‚ यह तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ही जानें। इस फैसले पर सबकी अपनी राय भी होगी और कुछ तो इस फैसले को राजनीति के चश्मे से भी देखेंगे‚ लेकिन जिस तरह दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़ रहा है और आबादी भी जितनी ज्यादा है‚ उससे एकबार तो लगता है उनका फैसला सही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें